ओम पब्लिक स्कूल में मनाया गया पृथ्वी दिवस
ओम पब्लिक स्कूल में मनाया गया पृथ्वी दिवस

ग्रेटर नोएडा। पृथ्वी दिवस के मौके पर ओम पब्लिक स्कूल में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर मुख्य अतिथि चमन भाटी डाढा (जिला उपाध्यक्ष भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ गौतमबुद्धनगर) और प्रबंधक प्रवीण भाटी,डायरेक्टर संजू भाटी ने भाग लिया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पृथ्वी संरक्षण पर आधारित भाषण कविता एवं नाटक प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद भास्कर ने अपने संबोधन में कहा कि पृथ्वी हमारा एकमात्र घर है इसकी रक्षा करना हम सभी की बड़ी जिम्मेदारी है छोटे-छोटे प्रयास जैसे पानी बचाना,पेड़ लगाना एवं स्वच्छता बनाए रखना हमारे भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं इस मौके पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों ने पृथ्वी को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने की शपथ ली




