GautambudhnagarGreater noida news
जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा विद्यालय में मनाया आइसक्रीम डे
जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा विद्यालय में मनाया आइसक्रीम डे

ग्रेटर नोएडा । जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा विद्यालय में आइसक्रीम डे बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने कई रोचक खेल खेले और मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बताया गया कि आइसक्रीम की शुरुआत कब हुई और उसके नए-नए फ्लेवर्स के बारे में जानकारी दी गई। स्कूल की ओर से सभी बच्चों को आइसक्रीम भी खिलाई गई। प्रधानाचार्या डॉ. रैनू सहगल ने बच्चों को आइसक्रीम डे की शुभकामनाएँ दीं और आइसक्रीम की विभिन्न किस्मों के बारे में बताया l बच्चों के लिए आज का दिन बहुत यादगार रहा। सभी ने खूब मज़े किए और अपनी मनपसंद आइसक्रीम का लुत्फ़ उठाया




