GautambudhnagarGreater noida news

ओम पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

ओम पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

ग्रेटर नोएडा। ओम पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कराटे खिलाड़ियों एवं अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कराटे चैंपियन एवं डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट संजय शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय के छात्र देव चपराना को राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर सम्मानित किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक प्रवीण भाटी, जिला स्केटिंग अध्यक्ष कपिल भाटी, डायरेक्टर संजू भाटी सहित विद्यालय के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य अरविंद भास्कर ने सभी अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।

कार्यक्रम में बताया गया कि तालकटोरा स्टेडियम में 17 मई को आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में देव चपराना ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्र को सम्मानित करते हुए कराटे किट उपहार स्वरूप प्रदान की गई।इसके अतिरिक्त ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी द्वारा सिटी पार्क में आयोजित पुष्पोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विज्ञान प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

विद्यालय के कराटे कोच अजय भाटी को भी खिलाड़ियों की सफलता के लिए विद्यालय के प्रबंधक एवं डायरेक्टर द्वारा फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि संजय शर्मा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक मजबूती प्रदान करते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। उन्होंने बताया कि अक्टूबर-नवंबर 2026 में ओम पब्लिक स्कूल में जिला कराटे चैंपियनशिप का आयोजन भी किया जाएगा।विद्यालय के प्रबंधक प्रवीण भाटी ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सुविधा एवं संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि विद्यार्थी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त कर सकें। उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन हेतु प्रोत्साहन पुरस्कारों की भी घोषणा की।कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य अरविंद भास्कर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button