GautambudhnagarGreater noida news

महंगाई को लेकर सपा का हल्ला बोल 

महंगाई को लेकर सपा का हल्ला बोल 

ग्रेटर नोएडा। सरकार द्वारा डीजल, पेट्रोल, सीएनजी की कीमतों में की गई बढ़ोतरी, नीट परीक्षा पेपर लीक स्मार्ट मीटर आदि के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के नेतृत्व में जिला कलेक्टर का घेराव का जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सपाईयों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप बड़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण आज देश और प्रदेश में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है, पांच राज्यों में हुए चुनाव के तुरंत बाद सरकार द्वारा डीजल, पेट्रोल, सीएनजी की कीमतों में सरकार द्वारा की गई बढ़ोतरी पहले पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। रसोई गैस सिलेंडर की किल्ल्त से आम जनता बुरी तरह से प्रभावित है और कई गुना अधिक कीमत चुकाने के बावजूद भी उन्हें रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। सरकार द्वारा डीजल पेट्रोल सीएनजी कमर्शियल गैस सिलेंडर कीमतों में की गई वृद्धि के कारण देश में बड़ी संख्या में लघु उद्योग बंद होने के कगार पर है, जिस देश में बेरोजगारी का भयंकर संकट उत्पन्न होने वाला है। भाजपा सरकार की नीतियों से दिनों दिन बढ़ रही रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों के आम जनमानस का दिवाला निकाल कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जनता को महंगाई की मार से निजात दिलाने के बजाय उपदेश देने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के निराशा से भरे हुए भाषण उनकी और उनकी सरकार की विफलता की कहानी कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है तब से कोई भी परीक्षा पूर्ण नहीं हो पाई है, लगातार हो रहे पेपर लीक से छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हो रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्मार्ट मीटर के बहाने जनता को ठगने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य रूप से फकीरचंद नागर, जिला पंचायत सदस्य सुनील भाटी देवटा, कृशांत भाटी, नरेंद्र नागर, परमेंद्र भाटी एडवोकेट, राहुल आवाना, सुधीर तोमर, कपिल ननका सैफी, रामशरण नागर एडवोकेट, विनोद लोहिया, लाल सिंह गौतम, जगवीर नंबरदार, उपदेश नागर, मेहंदी हसन, अवनीश भाटी, अकबर खान, सुरेंद्र दुजाना, रोहित मत्ते गुर्जर, विक्रम टाइगर, दीपक देवटा, अमन नागर, दीपक शर्मा, अमित रौनी, सुनील बदौली, अजय चौधरी, अनिल, दीपक नागर, राजेश दीक्षित, मोहित यादव, मनोज शर्मा, बॉबी नागर, रविंद्र यादव, हैप्पी पंडित, राजेश दीक्षित, जुगति सिंह, सीपी सोलंकी, हरवीर प्रधान, संजीव नागर, विपिन नागर, हिमांशु मुखिया, शिमला सागर, प्रशांत भाटी, गौरव भाटी, शाहरुख़ चौधरी, मनोज नागर, सोहेल गुड्डा, योगेश गौतम, सुरेन्द्र भाटी, आसिफ अल्वी, राशिद सिद्दीकी, महेश जाटव, मुरारी लाल गौतम, सनी प्रजापति, जितेंद्र प्रजापति, जय सिंह चंदेल, रितेश गौतम आदि मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button