GautambudhnagarGreater noida news

अधिवक्ताओं के चैम्बरों पर बुलडोजर चलाए जाने और विरोध कर रहे वकीलों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर अधिवक्ताओं में भारी रोष,गौतमबुद्धनगर में बार एसोसिएशन ने कार्रवाई को दिया ज्ञापन 

अधिवक्ताओं के चैम्बरों पर बुलडोजर चलाए जाने और विरोध कर रहे वकीलों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर अधिवक्ताओं में भारी रोष,गौतमबुद्धनगर में बार एसोसिएशन ने कार्रवाई को दिया ज्ञापन 

ग्रेटर नोएडा । राजधानी लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैम्बरों पर बुलडोजर चलाए जाने और विरोध कर रहे वकीलों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर अधिवक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। गौतमबुद्धनगर में अधिवक्ताओं ने इसे न्याय व्यवस्था और विधि व्यवसाय का अपमान बताते हुए शासन एवं प्रशासन के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है।जनपद दीवानी एवं गौतमबुद्धनगर की आम सभा अध्यक्ष मनोज भाटी (बोडाकी) एडवोकेट की अध्यक्षता में आहुत की गई, तथा संचालन सचिव शोभाराम चन्दीला एडवोकेट द्वारा किया गया जिसमें जनपद लखनऊ में पुलिस द्वारा अमानवीय तरीके से अधिवक्तागणों के ऊपर बर्बर पूर्वक लाठी चार्ज किया गया है जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर अधिवक्तागणों द्वारा इस कृत्य का घोर निन्दा करते हुए रोष व्यक्त किया गया तथा निर्णय लिया गया कि कल की इस घटना के विरोध में सभी अधिवक्तागण मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को, जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर के माध्यम से ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि पुलिस प्रशासन द्वारा अधिवक्तागणों पर लाठी चार्ज के दोषी थाना ठाकुर गंज के प्रभारी ओमवीर सिंह व अज्ञात दरोगा व 20-25 अज्ञात पुलिस कर्मीयो के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित हो पुलिसप्रशासन द्वारा अधिवक्तागणों पर किये गये लाठी चार्ज में घायल व अस्पतालों में भर्ती अधिवक्ता साथियों को सरकार द्वारा उपचार हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाये।

पुलिस प्रशासन द्वारा जिन अधिवक्ताओं के चेम्बर तोडे गये है उनको नवीन चैम्बर प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया जाये।

Related Articles

Back to top button