पेट्रोल, डीज़ल एवं कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी का जोरदार प्रदर्शन
पेट्रोल, डीज़ल एवं कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी का जोरदार प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा । जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के तत्वावधान में जिला मुख्यालय सूरजपुर पर केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डीज़ल एवं कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में की गई भारी वृद्धि के विरोध में जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया तथा महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया।प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव संपन्न होते ही केंद्र सरकार द्वारा ईंधन एवं गैस की कीमतों में वृद्धि करना यह साबित करता है कि चुनाव के दौरान जानबूझकर जनता को भ्रमित किया गया और चुनाव समाप्त होते ही जनता पर महंगाई का बोझ डाल दिया गया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश का किसान, मजदूर, व्यापारी और मध्यम वर्ग लगातार बढ़ती महंगाई से त्रस्त है। पेट्रोल एवं डीज़ल की कीमतों में वृद्धि से परिवहन महंगा होगा, जिसका सीधा असर खाद्य पदार्थों एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है और जनता अब इस जनविरोधी नीतियों का जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।जिला उपाध्यक्ष नीरज लोहिया ने कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि कर छोटे व्यापारियों, होटल संचालकों, ढाबा संचालकों एवं रेहड़ी-पटरी लगाने वाले गरीब लोगों की कमर तोड़ने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है जबकि आम जनता को महंगाई के दलदल में धकेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हितों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
अनुसूचित जाति मोर्चा चैयरमैन धर्म सिंह जीनवाल ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आज आम आदमी का जीवन अत्यंत कठिन हो चुका है। रसोई गैस, पेट्रोल, डीज़ल एवं खाद्य सामग्री की बढ़ती कीमतों ने गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करती है लेकिन चुनाव समाप्त होते ही जनता पर महंगाई का बोझ डाल देती है, जो सीधे तौर पर जनता के विश्वास के साथ छल है।कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि केंद्र सरकार पेट्रोल, डीज़ल एवं कमर्शियल गैस सिलेंडरों की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस ले तथा देशवासियों को महंगाई से राहत प्रदान करे।
कार्यक्रम प्रमुख रूप से मुकेश शर्मा, नीरज लोहिया, रिजवान चौधरी, प्रो० अजय छोंकर, महाराज सिंह नागर, सतीश शर्मा, धर्म सिंह जीनवाल, अरुण गुर्जर, सूबेदार सतपाल सिंह, विजय नेताजी, बिन्नू भाटी, आर के प्रथम, रघुराज शर्मा, देवेश चौधरी, अरविंद रेक्सवाल, सचिन जीनवाल, जगदीश नागर, विपिन त्यागी, प्रभात सिंह नागर, हबीब इदरीसी, अमित कुमार, प्रिंस भाटी, मोहम्मद तकी, मेहर चंद वाल्मीकि, अजब सिंह, सुमित अत्री, सचिन भाटी, ओंकार सिंह राणा, बॉबी प्रधान, हेमंत भाटी, हवलदार वीरेंद्र, एड० संदीप, एड० रामानुज तिवारी , जतन सिन्हा, प्रियंका सिन्हा, अरुण सिंह, मोनू पंडित, रामपाल, प्रमोद शर्मा, हेतराम, प्रहलाद,, आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।




