GautambudhnagarGreater noida news

आईटीएस कॉलेज में बीपीटी विद्यार्थियों के लिए ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

आईटीएस कॉलेज में बीपीटी विद्यार्थियों के लिए ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा। आईटीएस कॉलेज ऑफ हेल्थ एंड वेलनेस में नवप्रवेशित बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (बीपीटी) विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यक्रम की थीम ‘दीक्षारंभ – बेहतर कल की शुरुआत’ रही।कार्यक्रम में जामिया हमदर्द के संबद्ध विभाग के डॉ. दीपक मल्होत्रा तथा एम्स के बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग की फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मिशा अहीर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

दोनों विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के साथ अपने व्यावसायिक अनुभव और जीवन-यात्रा साझा करते हुए उन्हें फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में जुनून, सहानुभूति, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उनके प्रेरणादायक संबोधन से विद्यार्थियों में अपने भविष्य और करियर को लेकर उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को संस्थान के शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराने के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्टता और मानवीय संवेदनशीलता के महत्व से अवगत कराना रहा।

आईटीएस कॉलेज ऑफ हेल्थ एंड वेलनेस परिवार ने नए बीपीटी बैच का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की शैक्षणिक और व्यावसायिक यात्रा की सकारात्मक एवं ज्ञानवर्धक शुरुआत का प्रतीक बना।

Related Articles

Back to top button