GautambudhnagarGreater noida news

एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्या गार्गी घोष कानसाबानिक शिक्षक सम्मान से सम्मानित

एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्या गार्गी घोष कानसाबानिक शिक्षक सम्मान से सम्मानित

ग्रेटर नोएडा। एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्या गार्गी घोष कानसाबानिक को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, समर्पण और उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए 6 सितंबर 2026 को प्रतिष्ठित शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।यह सम्मान उन्हें भारतीय खिलाड़ी एवं भारतीय महिला राष्ट्रीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान सुश्री निर्मल तंवर भाटी ने महिला उन्नति संस्था, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित गरिमामय समारोह में प्रदान किया।सम्मान समारोह में गार्गी घोष कानसाबानिक के शिक्षा के प्रति समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व और युवा पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में उनके योगदान की सराहना की गई। उनके सम्मानित होने पर एसडीआरवी कॉन्वेंट स्कूल परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है।विद्यालय परिवार ने प्रधानाचार्या को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

Related Articles

Back to top button