GautambudhnagarGreater noida news

कांवड़ यात्रा-2026: गौतमबुद्धनगर पुलिस का हाई अलर्ट, ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी

कांवड़ यात्रा-2026: गौतमबुद्धनगर पुलिस का हाई अलर्ट, ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी

ग्रेटर नोएडा। कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर और जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना लागू की जा रही है।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम के नेतृत्व में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से गाजियाबाद की ओर जीटी रोड दादरी होकर गुजरने वाले कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों को चिन्हित कर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए गए।कांवड़ मार्ग पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, जबकि सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी लगातार गश्त करेंगे। पूरे मार्ग की निगरानी ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाएगी तथा कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मार्ग पर गड्ढों की मरम्मत, क्षतिग्रस्त सड़कों का सुधार, स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था, साफ-सफाई और अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज कर दिया गया है। इसके अलावा भोजन, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा सहायता, विश्राम स्थल, बिजली आपूर्ति और सुरक्षा चौकियों की भी समुचित व्यवस्था की जा रही है।पुलिस और जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। सभी विभागों के समन्वय से व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Back to top button