GautambudhnagarGreater noida news

गुर्जर समाज की महिला शक्ति को मिला नया नेतृत्व, मंजू नागर बनीं महिला गुर्जर महासभा उत्तर प्रदेश की प्रदेश संयोजक व प्रदेश अध्यक्ष

गुर्जर समाज की महिला शक्ति को मिला नया नेतृत्व, मंजू नागर बनीं महिला गुर्जर महासभा उत्तर प्रदेश की प्रदेश संयोजक व प्रदेश अध्यक्ष

ग्रेटर नोएडा। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वरिष्ठ समाजसेविका मंजू नागर को अखिल भारतीय महिला गुर्जर महासभा, उत्तर प्रदेश का प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पुरुषोत्तम पाटिल की सहमति से राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बच्चूसिंह बैंसला द्वारा जारी आदेश के तहत तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।नोएडा के सेक्टर-56 निवासी मंजू नागर लंबे समय से सामाजिक सेवा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह समृद्धि नागर फाउंडेशन की चेयरमैन और माता गुजरी पन्नाधाय ट्रस्ट की संस्थापक हैं। कोरोना काल में उन्होंने जरूरतमंद परिवारों तक राशन, भोजन और अन्य आवश्यक सहायता पहुंचाकर उल्लेखनीय सेवा कार्य किए थे। मंजू नागर शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर लगातार कार्य कर रही हैं। साथ ही, गुर्जरी क्लब के माध्यम से समाज की सांस्कृतिक विरासत और महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। महासभा के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि मंजू नागर के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के अभियानों को नई दिशा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button