इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा द्वारा “सेव वाटर, सेव अर्थ” ड्रॉइंग प्रतियोगिता एवं पंखों का वितरण
इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा द्वारा “सेव वाटर, सेव अर्थ” ड्रॉइंग प्रतियोगिता एवं पंखों का वितरण

ग्रेटर नोएडा । साईं अक्षरधाम विद्यालय में प्रधानाचार्या लक्ष्मी सूर्यकला के मार्गदर्शन एवं सहयोग से “सेव वाटर, सेव अर्थ” विषय पर ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 40 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर जल संरक्षण और पर्यावरण बचाने का सुंदर संदेश अपनी चित्रकला के माध्यम से प्रस्तुत किया।प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चे को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट एवं पार्टिसिपेशन गिफ्ट प्रदान किए गए, जबकि पाँच उत्कृष्ट प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा की अध्यक्ष अंकिता सिंह ने विद्यालय के कक्षों के लिए चार सीलिंग फैन भेंट किए, ताकि बच्चों को बेहतर और आरामदायक वातावरण में शिक्षा प्राप्त हो सके।अध्यक्ष अंकिता सिंह ने कहा कि क्लब का उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि बच्चों को शिक्षा, जागरूकता और आत्मविश्वास के माध्यम से एक उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि आज का यह छोटा प्रयास आने वाले कल के जिम्मेदार नागरिक तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इस अवसर पर क्लब की पूर्व अध्यक्ष अनीता सिंगला ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए पुरस्कार वितरित किए। क्लब की आईएसओ प्रतिभा शिशोदिया भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। विद्यालय की प्रधानाचार्या लक्ष्मी सूर्यकला ने इनर व्हील क्लब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम बच्चों में सामाजिक चेतना और रचनात्मकता का विकास करते हैं।




