फिटनेस फोकस स्पोर्ट्स मैनेजमेंट द्वारा चौथे इंटर स्कूल मल्टी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का सफल आयोजन
फिटनेस फोकस स्पोर्ट्स मैनेजमेंट द्वारा चौथे इंटर स्कूल मल्टी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का सफल आयोजन

ग्रेटर नोएडा।फिटनेस फोकस स्पोर्ट्स मैनेजमेंट द्वारा सेठ आनंदराम जैपुरिया स्कूल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चौथे इंटर स्कूल मल्टी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 16 विद्यालयों के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सेठ आनंदराम जैपुरिया स्कूल की प्राचार्या सुश्री अंतरा रॉय रहीं। इस अवसर पर फिटनेस फोकस स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के निदेशक श्री अरुण शर्मा भी उपस्थित रहे। दोनों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रतियोगिता के परिणाम
प्रथम स्थान: Saint Mary’s School, Greater Noida एवं Saint Hood Convent School, Dadri
द्वितीय स्थान: Ramesh International School
तृतीय स्थान: The School of Scholars, Greater Noida West एवं Bright Future Public School, Greater Noida
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालय
JM International School (Greater Noida West), Marigold Public School (Greater Noida), The School of Scholars (Greater Noida West), Shri Shri Ravi Shankar School (Noida), Gyan Niketan International School, Ramesh International School, Deshraj Public School (Greater Noida West), Saint Mary’s School (Greater Noida), Bright Future Public School (Greater Noida), Saint Hood Convent School (Dadri), OM Public School (Dadha, Greater Noida), Royal International School (Noida), Sri Chaitanya Techno School (Greater Noida), Divine Public School (Greater Noida), Yadu Public School (Noida) तथा Saras Heritage School (Greater Noida)।
समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों एवं विद्यालयों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना था।




