GautambudhnagarGreater noida newsNPCL

बिजली चोरी के 156 मामलों में एफआईआर, 3 की गिरफ्तारी, 5 ने किया सरेंडर । बिसरख, जलपुरा समेत कई गांवों में पकड़ी जा रही बिजली चोरी, ईमानदार उपभोक्ताओं को परेशानी

बिजली चोरी के 156 मामलों में एफआईआर, 3 की गिरफ्तारी, 5 ने किया सरेंडर

 बिसरख, जलपुरा समेत कई गांवों में पकड़ी जा रही बिजली चोरी, ईमानदार उपभोक्ताओं को परेशानी

बिजली चोरी से ट्रांसफॉर्मर पर लोड बढ़ने से गांवों में बिजली समस्या, एनपीसीएल ने तेज किया अभियान

ग्रेटर नोएडा।नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड ने बिजली चोरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अकेले मई महीने में बिजली चोरी के खिलाफ एनपीसीएल की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत 156 लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाई जा चुकी है। बिजली चोरी से न सिर्फ एनपीसीएल को भारी वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ रहा है बल्कि इससे ईमानदार उपभोक्ताओं को भी परेशानी हो रही है।ये सभी को जान लेना चाहिए कि बिजली चोरी के कारण ट्रांसफार्मरों पर आवश्यकता से अधिक भार पड़ता है जिसके चलते बिजली गुल होना, लो-वोल्टेज की समस्या, ट्रांसफार्मर खराब होना और बिजली आपूर्ति बाधित होना जैसी समस्याएं पैदा होती हैं। ग्रामीण इलाकों में इसका सबसे अधिक खामियाजा उन उपभोक्ताओं को उठाना पड़ता है जो नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करते हैं।हाल के दिनों में चलाए गए विशेष जांच अभियानों में एनपीसीएल ने 2 मेगावाट से अधिक अवैध विद्युत भार का पता लगाया। बिसरख जलालपुर, देवला, गोल्फ लिंक-1, गुलिस्तानपुर, हथेवा, कासना, खेड़ा चौगानपुर, सूरजपुर, रोहिल्लापुर और जलपुरा (द ग्रैंड एस्टेट सोसायटी) समेत कई गांवों में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी गई। जलपुरा में अकेले लगभग 77 किलोवाट की बिजली चोरी का मामला सामने आया। चोरी की बिजली की चोरी की गई हर एक यूनिट ईमानदार उपभोक्ताओं को प्रभावित करती है। इससे जहां बिजली कंपनी को आर्थिक नुकसान होता है, वहीं बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता और विश्वसनीयता प्रभावित होती है।

एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा का कहना है- विद्युत अधिनियम, 2003 के प्रावधानों के तहत बिजली चोरी को एक गंभीर अपराध माना गया है। हमें ये भी समझना चाहिए कि बिजली चोरी के कारण ईमानदार उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ती है। बिजली चोरी से ट्रांफफॉर्मर पर लोड बढ़ने से कभी-कभी पूरे गांव की बिजली आपूर्ति प्रभावति होती है।

बिजली चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लखनावली, कासना, सियोराजपुर और कुलीपुरा गांवों में बिजली चोरी में शामिल लोगों पर माननीय न्यायलयों द्वारा गैर-जमानती वारंट भी तामील किए गए हैं। एनपीसीएल की ओर से बिजली चोरों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत बबनौता, जगनपुर अफजलपुर और झालड़ा गांवों में कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी हुई जबकि कुछ लोगों को न्यायालय के सामने सरेंडर करना पड़ा।हाल के दिनों में हो रहा ये घटनाक्रम दर्शाता है कि बिजली चोरी के अपराधों को न्यायालिका और कानून-प्रवर्तन एजेंसियां कितनी गंभीरता से ले रही हैं।एनपीसीएल अवैध और अनधिकृत तरीके से बिजली उपयोग का पता लगाने के लिए जहां आधुनिक तकनीक का सहारा ले रही है, वहीं विशेष जांच टीमों का गठन पर बिजली चोरों के खिलाफ सघन अभियान चला रही है। बिजली चोरी या अनधिकृत तरीके स बिजली का उपयोग करने में शामिल पाए जाने पर विद्युत अधिनियम, 2003 के प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाती है। एनपीसीएल बिजली चोरी में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के साथ-साथ बकाया राशि की वसूली और न्यायालय में मुकदमा चलाने समेत सभी कानूनी उपाय अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है।एनपीसीएल क्षेत्र की जनता से अपील करती है कि वे केवल अधिकृत मीटरयुक्त कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करें। अगर उनके आस-पास कोई बिजली की चोरी कर रहा है तो वो इसकी सूचना एनपीसीएल को दें। एनपसीएल बिजली चोरी जैसी गंभीर समस्या को समाप्त करने, बिजली नेटवर्क को मजबूत बनाने तथा सभी उपभोक्ताओं को सुरक्षित, विश्वसनीय और उच्च गुणवत्ता वाली बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में आप सभी का सहयोग चाहती है।

Related Articles

Back to top button