GautambudhnagarGreater noida news

सचिन पायलट पहुंचे अपने पैतृक गांव वैदपुरा, अपने पिता महान किसान नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट को श्रद्धांजलि की अर्पित।

सचिन पायलट पहुंचे अपने पैतृक गांव वैदपुरा, अपने पिता महान किसान नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट को श्रद्धांजलि की अर्पित।

ग्रेटर नोएडा ।महान किसान नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जननायक स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर प्रत्येक वर्ष की भांति आज उनके पैतृक गांव वैदपुरा स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट अपने पिता स्वर्गीय राजेश पायलट की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे। स्वर्गीय राजेश पायलट का निधन 11 जून 2000 को हुआ था और वे देश के प्रमुख किसान नेताओं तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं।श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर स्वर्गीय राजेश पायलट को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन, किसानों, युवाओं, वंचित वर्गों तथा आमजन के हितों के लिए किए गए कार्यों को स्मरण किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने अनौपचारिक बातचीत करते हुए उपस्थित जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनसामान्य के बीच कहा कि स्वर्गीय राजेश पायलट ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों, युवाओं और कमजोर वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने में समर्पित किया। उनकी सादगी, स्पष्टवादिता और जनसेवा के प्रति समर्पण आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वे केवल एक राजनेता नहीं बल्कि जन आंदोलनों की आवाज थे। देश की राजनीति में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने किसानों और ग्रामीण भारत के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया तथा जनहित को सदैव सर्वोपरि रखा। समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से दीपक भाटी चोटीवाला,गौतम अवाना,रामकुमार तंवर,मुकेश शर्मा रण सिंह प्रधान,महिपाल सिंह,संदीप नागर,बिंदर नागर,अरविन्द नागर,नीरज लोहिया,अरविन्द नागर,अशोक पंडित,नीरज शर्मा,बबली नागर,देवेन्द्र भाटी,सचिन जीनवाल,सचिन भाटी,जगदीश नागर,दुष्यंत नागर,महाराज सिंह,जातां सिंह,गौरव नागर आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button