GautambudhnagarGreater noida news

“मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच से जेवर विधानसभा को एक और बड़ी सौगात, ग्राम चीती एवं राजपुर कला में बनेंगे अत्याधुनिक उत्सव भवन। धीरेंद्र सिंह”

“मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच से जेवर विधानसभा को एक और बड़ी सौगात, ग्राम चीती एवं राजपुर कला में बनेंगे अत्याधुनिक उत्सव भवन। धीरेंद्र सिंह”

जेवर। जेवर विधानसभा क्षेत्र के दनकौर के अंतर्गत ग्राम चीती एवं राजपुर कला के ग्रामीणों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री की अनुकम्पा एवं त्वरित विकास योजना के अंतर्गत स्वीकृत दोनों उत्सव भवनों का भूमि पूजन आज दिनांक 26 जुलाई 2026 को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ क्षेत्र के असंख्य नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न कराया।दोनों उत्सव भवनों का निर्माण लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा कराया जाएगा। लगभग ₹148 लाख की लागत से बनने वाले ये भवन छह माह के भीतर पूर्ण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किए जाएंगे।इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास की नई संस्कृति स्थापित हुई है, जहाँ प्रत्येक क्षेत्र की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। ग्राम चीती और राजपुर कला में बनने वाले उत्सव भवन केवल भवन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक विरासत और सामुदायिक एकता के सशक्त केंद्र बनेंगे। यहाँ विवाह समारोह, सामाजिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक आयोजन तथा जनहित के विभिन्न कार्यक्रम सुगमता से संपन्न हो सकेंगे, जिससे ग्रामीणों को बड़ी सुविधा मिलेगी।”उन्होंने कहा कि “मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने जेवर विधानसभा की जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में जेवर विधानसभा निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है और क्षेत्र को एक के बाद एक ऐतिहासिक सौगातें प्राप्त हो रही हैं।”भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। उपस्थित सभी लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं विधायक धीरेंद्र सिंह का इस जनकल्याणकारी पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button