स्वर्गीय जतन प्रधान की जन्म जयंती पर किया गया पौधारोपण
स्वर्गीय जतन प्रधान की जन्म जयंती पर किया गया पौधारोपण

ग्रेटर नोएडा। सामाजिक कार्यकर्ता आलोक नागर ने स्वर्गीय जतन प्रधान की जन्म जयंती के अवसर पर पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी महान व्यक्तित्व की स्मृति में पौधे लगाना समाज और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। वृक्ष न केवल पर्यावरण को संरक्षित करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अमूल्य धरोहर हैं।आलोक नागर ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे प्रत्येक शुभ अवसर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसकी देखभाल का भी संकल्प लें। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय जतन प्रधान जी के आदर्श एवं समाज के प्रति उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया।




