जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में प्री-प्राइमरी से कक्षा 2 तक के बच्चों ने बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया दशहरा उत्सव
जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में प्री-प्राइमरी से कक्षा 2 तक के बच्चों ने बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया दशहरा उत्सव
ग्रेटर नोएडा।जी. डी. गोयंका स्वर्ण नगरी में प्री-प्राइमरी से कक्षा 2 तक के बच्चों ने बड़े हर्ष और उत्साह के साथ दशहरा उत्सव मनाया। यह पर्व हमें सिखाता है कि सदैव सत्य और अच्छाई की विजय होती है तथा असत्य और बुराई का नाश होता है।कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना और रंगारंग प्रस्तुतियों से हुई। बच्चों ने दशहरे से जुड़ी कविताएँ, गीत और संवाद प्रस्तुत किए। इसके बाद डॉ. रेनु सेहगल ने बच्चों को दशहरे का महत्व समझाया और उन्हें यह संदेश दिया कि हमें अपने जीवन में अच्छे गुणों को अपनाना चाहिए और बुरी आदतों से दूर रहना चाहिए।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के विशाल पुतलों का दहन रहा। जब पुतले जलकर राख हुए तो बच्चों ने तालियों और खुशी से अच्छाई की विजय का स्वागत किया।इस प्रकार जी. डी. गोयंका स्वर्ण नगरी का दशहरा उत्सव बच्चों के लिए आनंद, शिक्षा और प्रेरणा से भरपूर एक यादगार दिन बन गया।