GautambudhnagarGreater noida news

एक वर्ष में महिलाओं के आत्मविश्वास का बना केंद्र, PinkGym ने मनाई पहली वर्षगांठ 

एक वर्ष में महिलाओं के आत्मविश्वास का बना केंद्र, PinkGym ने मनाई पहली वर्षगांठ

ग्रेटर नोएडा। महिलाओं के स्वास्थ्य, फिटनेस और आत्मविश्वास को नई पहचान देने के उद्देश्य से स्थापित PinkGym ने अपने सफल संचालन का एक वर्ष पूरा कर लिया है। इस अवसर पर संस्थान ने अपने एक साल के सफर को उन सैकड़ों महिलाओं के नाम समर्पित किया, जिन्होंने यहां आकर न केवल अपनी फिटनेस पर काम किया, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मसम्मान को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।PinkGym की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं अक्सर परिवार, करियर और अन्य जिम्मेदारियों के बीच स्वयं की सेहत और खुशियों को पीछे छोड़ देती हैं। इसी सोच को बदलने के उद्देश्य से PinkGym की शुरुआत की गई थी।संस्थान ने बताया कि बीते एक वर्ष में अनेक महिलाओं ने पहली बार जिम की शुरुआत की, वर्षों बाद स्वयं के लिए समय निकाला और बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में कदम बढ़ाए। कई महिलाओं ने जहां अतिरिक्त वजन कम किया, वहीं कई ने अपने भीतर छिपे आत्मविश्वास, साहस और नई ऊर्जा को भी पहचाना।PinkGym का उद्देश्य केवल व्यायाम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि महिलाओं के लिए सुरक्षित, सकारात्मक और सम्मानपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना भी रहा, जहां वे बिना किसी संकोच के अपनी फिटनेस यात्रा शुरू कर सकें।संस्थान का कहना है कि वास्तविक सुंदरता केवल बाहरी रूप में नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और आत्मसम्मान में दिखाई देती है। एक वर्ष की यह उपलब्धि गर्व के साथ-साथ भविष्य में और अधिक महिलाओं तक सकारात्मक बदलाव पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है।PinkGym परिवार ने इस अवसर पर सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका विश्वास, सहयोग और स्नेह ही संस्थान की सबसे बड़ी उपलब्धि है तथा आने वाले वर्षों में भी महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के लिए इसी समर्पण के साथ कार्य जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button