खेलों में चमके नोएडा पुलिस के खिलाड़ी, पुलिस कमिश्नर ने नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित
खेलों में चमके नोएडा पुलिस के खिलाड़ी, पुलिस कमिश्नर ने नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

नोएडा। खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर गौतमबुद्ध नगर पुलिस का नाम रोशन करने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस कमिश्नर ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।43वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 (मुरादाबाद) में आरक्षी विवेक गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण पदक जीतकर ₹50,000 का पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं महिला मुख्य आरक्षी रूबी मिश्रा को 3 स्वर्ण पदक जीतने पर ₹50,000, मुख्य आरक्षी रूपेश को 2 स्वर्ण एवं 1 कांस्य पदक जीतने पर ₹40,000 तथा आरक्षी आकाश को 2 स्वर्ण पदक जीतने पर ₹40,000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।इसके अलावा मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार ने हरियाणा के करनाल में आयोजित तृतीय भारतीय पुलिस योग प्रतियोगिता में 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें ₹40,000 का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह ने सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रदर्शन से पुलिस बल का गौरव बढ़ता है और अन्य कर्मियों को भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलती है।




