बाउमा कॉनएक्सपो इंडिया में जेईएचईएल ने प्रदर्शित किए हाइड्रोलिक उपकरण
बाउमा कॉनएक्सपो इंडिया में जेईएचईएल ने प्रदर्शित किए हाइड्रोलिक उपकरण

ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर में 15 से 18 सितंबर तक आयोजित बाउमा कॉनएक्सपो इंडिया 2026 में जयपी इंजीनियरिंग एंड हाइड्रोलिक इक्विपमेंट कंपनी लिमिटेड (जेईएचईएल) ने हाइड्रोलिक सामग्री हैंडलिंग उपकरणों और अपनी इंजीनियरिंग क्षमताओं का प्रदर्शन किया। शेखर अग्रवाल समूह की कंपनी जेईएचईएल ने हॉल एच11 के स्टॉल के15 पर अपनी सहयोगी कंपनी विष्णु फोर्ज इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ भाग लिया।प्रदर्शनी में कंपनी ने हाइड्रोलिक ट्रक टिपलर्स, स्थिर रॉक ब्रेकर सिस्टम, हाइड्रोलिक बकेट स्क्रेपर्स, हाइड्रोलिक क्रेन, ऑरेंज पील एवं क्लैमशेल ग्रैब्स, मिनी मोबाइल ब्रेकर्स और बल्क रिसेप्शन यूनिट सहित कई उपकरण प्रदर्शित किए। इनका उपयोग थोक सामग्री उतारने, क्रशर फीड प्रबंधन, स्क्रैप हैंडलिंग, विध्वंस और डी-ब्रिकिंग जैसे कार्यों में किया जाता है।
वर्ष 1995 में स्थापित जेईएचईएल ने भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 2,500 से अधिक उपकरणों की आपूर्ति की है। कंपनी के ग्राहकों में टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू, जेएसपीएल, अडानी समूह, अल्ट्राटेक सीमेंट, श्री सीमेंट और डालमिया सीमेंट सहित कई प्रमुख औद्योगिक समूह शामिल हैं। कंपनी नाइजीरिया, घाना, मिस्र, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, श्रीलंका, थाईलैंड और माली सहित कई देशों में भी अपने उत्पादों की आपूर्ति कर चुकी है।जेईएचईएल के प्रबंध निदेशक अक्षय अग्रवाल ने कहा कि बाउमा कॉनएक्सपो इंडिया 2026 ग्राहकों और उद्योग जगत के लोगों से संवाद करने तथा कंपनी की इंजीनियरिंग क्षमताओं को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच है। कंपनी का लक्ष्य विश्वसनीय, कुशल और लागत प्रभावी उपकरणों के माध्यम से घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी मौजूदगी बढ़ाना है।




