GautambudhnagarGreater noida news

ग्रेटर नोएडा के होली पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद समारोह ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम

ग्रेटर नोएडा के होली पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद समारोह ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम

ग्रेटर नोएडा। होली पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद समारोह ‘स्पर्धा 2026’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख एडवोकेट ईश्वर पहलवान और विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त डीएसपी के.के. शर्मा उपस्थित रहे। विद्यालय के चेयरमैन संजय तोमर की गरिमामयी उपस्थिति में समारोह का शुभारंभ स्वागत भाषण और आकर्षक मार्च पास्ट के साथ हुआ।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने मशाल प्रज्वलित कर खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। इसके बाद खेल कप्तान ने खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन की शपथ दिलाई। गुब्बारे विमोचन के साथ समारोह में उत्साह का माहौल बन गया। प्रधानाचार्या ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

समारोह में ‘जय श्री राम’ उद्घाटन नृत्य, टॉलीवुड और स्पेनिश नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। वहीं नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों ने हूप बैलेंस, मोटू-पतलू रेस, हर्डल रेस, थ्री लेग रेस और 100 व 200 मीटर दौड़ सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। नन्हे बच्चों की ड्रिल और योग-जुंबा प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

समारोह ने विद्यार्थियों को अनुशासन, सहयोग, आत्मविश्वास और खेल भावना का संदेश दिया। अंत में आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button