गुरु पूर्णिमा पर हिंदू महासभा भवन दिल्ली में भव्य आयोजन, गौतमबुद्ध नगर प्रतिनिधिमंडल ने लिया आशीर्वाद
गुरु पूर्णिमा पर हिंदू महासभा भवन दिल्ली में भव्य आयोजन, गौतमबुद्ध नगर प्रतिनिधिमंडल ने लिया आशीर्वाद

नई दिल्ली। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा भवन, दिल्ली में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से संत-महात्माओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।गौतमबुद्धनगर से अखिल भारत हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष रणवीर चौधरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता राठी जी सहित अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने हिंदू सम्राट, परम पूजनीय जगतगुरु स्वामी चक्रपाणि महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर गुरु परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
कार्यक्रम में तमिलनाडु से आई सांस्कृतिक टीम ने प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति को कार्यक्रम की विशेष आकर्षण माना गया और टीम को सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम के अंत में गौतमबुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष रणवीर चौधरी ने सभी अतिथियों, संतों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा और गुरु-शिष्य संबंधों का महान पर्व है, जो समाज को एकता, संस्कार और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता है।




