प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता का हुआ आयोजन। सरकार की योजनाओं का अल्पसंख्यक समाज को मिल रहा है पूरा लाभ। सैयद एहसान अख्तर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता का हुआ आयोजन।
सरकार की योजनाओं का अल्पसंख्यक समाज को मिल रहा है पूरा लाभ। सैयद एहसान अख्तर
हमारी सरकार बिना भेदभाव के कर रही है हर वर्ग के लिए कार्य। सुनील भाटी

ग्रेटर नोएडा । भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
प्रेस वार्ता में “12 साल बेमिसाल – विकास, विश्वास, जनकल्याण, प्रगति और सुरक्षा” विषय पर चर्चा की गई तथा केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा गया।इस अवसर पर सैयद अहसान अख्तर (राज्य प्रभारी, जनसंपर्क अभियान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश), सुनील भाटी जी (पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष, गौतम बुद्ध नगर), फरहत (पूर्व प्रदेश मंत्री, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बिहार), शेखर झा (शक्ति संयोजक, भाजपा गौतम बुद्ध नगर), कविता राजेश (कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा ग्रेटर नोएडा मंडल), अविनाश सिंह जी (बूथ अध्यक्ष), सैयद अख्तर आलम (पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश), डॉ. ताहा (फेलिक्स हॉस्पिटल), डॉ. इराम आमिर, मेहरनाज़ (AOA सदस्य, गुलशन विवांते) तथा हाफिज़ रज़ा खान (भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा) सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सैयद अहसान अख्तर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां प्राप्त की हैं। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ केंद्र सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास की रोशनी पहुंचाई है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, जन धन योजना, स्वच्छ भारत मिशन तथा अन्य अनेक योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों, विशेषकर अल्पसंख्यक समुदाय तक पहुंचा है। देश आज विश्व मंच पर एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के रूप में स्थापित हुआ है।सैयद अहसान अख्तर ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी की विकासवादी नीतियों पर भरोसा रखती है तथा आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा 320 से अधिक सीटों के साथ पुनः प्रचंड बहुमत प्राप्त करेगी।




