वोट चोरी के विरोध में सपा ने निकाली पदयात्रा, भाजपा की नीतियों पर साधा निशाना
वोट चोरी के विरोध में सपा ने निकाली पदयात्रा, भाजपा की नीतियों पर साधा निशाना

ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी ने वोट चोरी के विरोध में पदयात्रा निकालकर भाजपा की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया। जिला प्रवक्ता विनोद लोहिया और जिला उपाध्यक्ष विक्रम टाइगर के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा सेक्टर-150 के गोलचक्कर से शुरू हुई और शहीद भगत सिंह पार्क, सेक्टर-150 में संपन्न हुई। पदयात्रा में सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों का विरोध करते हुए वर्ष 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सपा जिला प्रवक्ता विनोद लोहिया ने कहा कि देश में आपातकाल जैसे हालात बन रहे हैं और पूंजीपतियों का बोलबाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के हितों के साथ अन्याय और उनका शोषण लगातार जारी है।समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इन्द्र प्रधान ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने और 2027 में समाजवादी सरकार बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया।पदयात्रा का उद्देश्य भाजपा की कथित तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाना, संविधान के प्रति लोगों को जागरूक करना और वोट की ताकत के माध्यम से भाजपा सरकार को हटाने का संकल्प लेना बताया गया। पदयात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।इस मौके पर सुधीर भाटी, सीपी सोलंकी, अजय चौधरी, गजेंद्र, कपिल ननका और मेहंदी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे




