GautambudhnagarGreater noida news

कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट: अफलेटस ग्रैवर्स की 10 विकेट से धमाकेदार जीत, दीपक और प्रदीप चमके

कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट: अफलेटस ग्रैवर्स की 10 विकेट से धमाकेदार जीत, दीपक और प्रदीप चमके

ग्रेटर नोएडा, 12 सितंबर: कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट में अफलेटस ग्रैवर्स प्रा. लि. ने एकतरफा मुकाबले में सर्वोदय हेल्थकेयर को 10 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सर्वोदय हेल्थकेयर की टीम अफलेटस ग्रैवर्स के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 18.1 ओवर में 132 रन पर ऑलआउट हो गई। अफलेटस की ओर से दीपक चौहान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए। उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। 133 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफलेटस ग्रैवर्स ने बिना कोई विकेट गंवाए महज 13.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज प्रदीप वर्मा ने 52 गेंदों पर नाबाद 76 रन की शानदार पारी खेली। मैच देखने के लिए दोनों कंपनियों के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से रोशन, निर्भय सिंह और रणजीत तिवारी शामिल रहे। जीत के बाद कंपनी प्रबंधन ने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी।

Related Articles

Back to top button