GautambudhnagarGreater noida news

प्रारंभिक शिक्षा में उल्लेखनीय योगदान के लिए नीतिका जैन हुईं सम्मानित

प्रारंभिक शिक्षा में उल्लेखनीय योगदान के लिए नीतिका जैन हुईं सम्मानित

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा में आयोजित “शिक्षक सम्मान समारोह 2026” में प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए द जॉली किड्स प्रीस्कूल की प्रिंसिपल नीतिका जैन को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन महिला उन्नति संस्था द्वारा किया गया। समारोह में शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की। भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मला तंवर भाटी मुख्य अतिथि रहीं, जबकि डी.डब्ल्यू.पी.एस. की निदेशिका कंचन कुमारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।नीतिका जैन को यह सम्मान प्रारंभिक शिक्षा के प्रति समर्पण, प्रभावी नेतृत्व, नवाचारपूर्ण कार्यशैली तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद नीतिका जैन ने कहा कि यह सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि द जॉली किड्स की पूरी टीम, शिक्षकों, सहयोगी स्टाफ और अभिभावकों के सामूहिक प्रयास एवं विश्वास का सम्मान है। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुरक्षित, आनंदमय और सीखने के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने के लिए उनका संस्थान निरंतर बेहतर कार्य करता रहेगा।

नीतिका जैन के नेतृत्व में द जॉली किड्स प्रीस्कूल बच्चों के शैक्षणिक, भावनात्मक, सामाजिक और रचनात्मक विकास के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण पर विशेष ध्यान दे रहा है। उनकी इस उपलब्धि पर द जॉली किड्स प्रीस्कूल परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button