“हर स्टोरी – हर पावर” समारोह में दीपा रानी को किया गया सम्मानित
“हर स्टोरी – हर पावर” समारोह में दीपा रानी को किया गया सम्मानित

ग्रेटर नोएडा।ब्लूरे मीडिया एवं राही पब्लिकेशन द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित कार्यक्रम “Her Story – Her Power” में देश की प्रेरणादायी महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों और समाज में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर Curious Early Years Preschool एवं Curious Dance & Music Academy की संस्थापक दीपा रानी को शिक्षा एवं बाल विकास के क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने दीपा रानी को सम्मान-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की। पिछले कई वर्षों से वे प्रारंभिक बाल शिक्षा, रचनात्मक शिक्षण पद्धति, कला, संगीत एवं समग्र व्यक्तित्व विकास के माध्यम से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
सम्मान प्राप्त करने के बाद दीपा रानी ने कहा,“यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों और सहयोगियों का है जिन्होंने मेरे हर कदम पर विश्वास किया और मेरा साथ दिया। यह सम्मान मुझे शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण एवं सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करता है।”
उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों, निर्णायक मंडल तथा सभी शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य बच्चों के लिए ऐसा शिक्षण वातावरण तैयार करना है, जहाँ वे सीखने के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व का भी समग्र विकास कर सकें।कार्यक्रम में देशभर की अनेक प्रेरणादायी महिलाओं को उनके सामाजिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं उद्यमिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के संदेश को समर्पित रहा।




