GautambudhnagarGreater noida news

शारदा विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान आईईई छात्र पदाधिकारियों का सम्मान

शारदा विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान आईईई छात्र पदाधिकारियों का सम्मान

ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीसीआईएसडी-2026 (ICCISD-2026) के अवसर पर विश्वविद्यालय के आईईई (IEEE) स्टूडेंट ब्रांच के पदाधिकारियों को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, समर्पित सेवा और उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।सम्मान समारोह में एबीवी-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (एबीवी-आईआईआईटीएम), ग्वालियर के निदेशक प्रो. (डॉ.) एस. एन. सिंह ने सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आईईई (IEEE) जैसे वैश्विक पेशेवर संगठन विद्यार्थियों में तकनीकी उत्कृष्टता, शोध, नवाचार और नेतृत्व क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों को भविष्य में भी तकनीकी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया।सम्मानित होने वालों में प्रो. (डॉ.) परमा नंद (स्टूडेंट ब्रांच एडवाइजर), डॉ. धर्म राज (स्टूडेंट ब्रांच काउंसलर), सप्तदीपा कलिता (स्टूडेंट ब्रांच चेयरपर्सन), डॉ. रानी आस्त्या, प्रो. (डॉ.) सुधीर कुमार शर्मा, डॉ. रजनीश कुमार सिंह, प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार सागर (सोसाइटी एडवाइजर्स), खुशवंत विरदी, शुभम कुमार सिंह तथा सुशांत झिंगरन (सोसाइटी चेयरपर्सन्स) शामिल रहे।

देश-विदेश से आए शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और उद्योग विशेषज्ञों की उपस्थिति में आयोजित यह सम्मान समारोह आईसीसीआईएसडी-2026 का प्रमुख आकर्षण रहा। इस अवसर ने शारदा विश्वविद्यालय की आईईई (IEEE) के माध्यम से तकनीकी शिक्षा, नवाचार, नेतृत्व विकास और पेशेवर उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।

Related Articles

Back to top button