GautambudhnagarGreater noida news

नोएडा में अवैध रूप से संग्रहित लगभग 79 लाख 94 हजार रुपये मूल्य की औषधियां जब्त

नोएडा में अवैध रूप से संग्रहित लगभग 79 लाख 94 हजार रुपये मूल्य की औषधियां जब्त

गौतमबुद्धनगर।औषधि निरीक्षक, गौतमबुद्धनगर जयसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 एवं 24 जुलाई 2026 की रात्रि में एएनटीएफ दिल्ली के साथ संयुक्त रूप से थाना सेक्टर-113, चौकी सेक्टर-122, गौतमबुद्धनगर क्षेत्र के अंतर्गत मकान संख्या A-130A, अंबेडकर सिटी, सेक्टर-123, कच्चा 30 फुटा रोड, नोएडा स्थित एक अवैध गोदाम पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान ट्रामाडोल (Tramadol) एवं अल्प्राजोलम (Alprazolam) युक्त मादक (नारकोटिक) दवाओं की भारी मात्रा बरामद हुई, जिनकी अनुमानित कीमत ₹79,94,013 (उन्यासी लाख चौरानवे हजार तेरह रुपये) आंकी गई। इस दौरान शिव नारायण झा, पुत्र त्रिपत नारायण, निवासी फ्लैट संख्या G-8/1701, निराला ग्रीनशायर, ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन, सेक्टर-2, ग्रेटर नोएडा वेस्ट तथा अमन शर्मा, पुत्र सुधीर शर्मा, निवासी विला संख्या-19, विहान विला फेज-1, सेक्टर-10, राजेश पायलट चौक के निकट, ग्रेटर नोएडा वेस्ट को गिरफ्तार किया गया। बरामद दवाओं के नमूने परीक्षण एवं विश्लेषण हेतु सुरक्षित कर संबंधित प्रयोगशाला भेजे गए।

Related Articles

Back to top button