GautambudhnagarGreater noida news

डीआईजी (आईपीएस) राजीव नारायण मिश्रा ने आर्या फैशन्स का किया दौरा , कारीगरों व महिला कर्मचारियों की सराहना की

डीआईजी (आईपीएस) राजीव नारायण मिश्रा ने आर्या फैशन्स का किया दौरा , कारीगरों व महिला कर्मचारियों की सराहना की

ग्रेटर नोएडा।आर्या फैशन्स, निर्यातक इकाई, ग्रेटर नोएडा के लिए आज गर्व का दिन था, जब पुलिस उप महानिरीक्षक, भारतीय पुलिस सेवा, राजीव नारायण मिश्रा ने इकाई का दौरा किया। दौरे के दौरान डीआईजी सर ने आर्या फैशन्स की संपूर्ण मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया को देखा और कारीगरों से संवाद किया। उन्होंने रॉ मटेरियल से तैयार डिज़ाइन्स तक की पूरी प्रक्रिया को बारीकी से समझा और कारीगरों के हुनर व शिल्प कौशल की सराहना की। डीआईजी सर ने कारीगरों व शिल्पकारों के समर्पण और कठिन परिश्रम की भी सराहना की और उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ऐसे कुशल कारीगर ही “मेक इन इंडिया” और “आत्मनिर्भर भारत” की असली ताकत हैं। दौरे के दौरान डीआईजी सर ने आर्या फैशन्स में प्रशिक्षण ले रही महिला प्रशिक्षुओं से भी बातचीत की। उन्होंने इकाई के महिला सशक्तिकरण और कौशल विकास के प्रयासों की सराहना की और सभी महिलाओं को अपने सफर में आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। आर्या फैशन्स की संस्थापक एवं सीईओ डॉ. खुशबू सिंह ने बताया कि डीआईजी सर की इस विजिट और मार्गदर्शन से पूरी टीम का मनोबल काफी बढ़ा है। उनके प्रोत्साहन से कारीगर अपनी कला पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button