GautambudhnagarGreater noida news
आई ई सी कालेज में संस्थान के शिक्षक तथा स्टाफ के बीच मैत्री मैच का हुआ आयोजन
आई ई सी कालेज में संस्थान के शिक्षक तथा स्टाफ के बीच मैत्री मैच का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा । आई ई सी कालेज में संस्थान के शिक्षक तथा स्टाफ के बीच मैत्री मैच का आयोजन किया गया । संस्थान के खेल अधिकारी विनोद कुमार ने बताया की डॉ. मनोज गर्ग (विभागाध्यक्ष ई सी ई) ने एक टीम की कप्तानी की, जबकि लोकेश गर्ग (एडमिन) ने दूसरी टीम की कप्तानी की।एक्सीक्यूटिव निदेशक प्रोफेसर सुनील कुमार तथा निदेशक प्रोफेसर विनय गुप्ता ने मैच के दौरान खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। डॉ. मनोज गर्ग की टीम ने ये मैच जीता और राकेश को ‘मैन ऑफ़ द मैच’ चुना गया।




