ग्राम नीमका में 01.32 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ, नई पीढ़ी की सहभागिता विकसित भारत की आधारशिला
ग्राम नीमका में 01.32 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ, नई पीढ़ी की सहभागिता विकसित भारत की आधारशिला

ग्रेटर नोएडा । जेवर विधानसभा के ग्राम नीमका में 01.32 करोड़ की धनराशि से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ रितिशा कौशिक के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए गांव के सर्वांगीण विकास के संकल्प को दोहराया।इस मौके पर जेवर विधायक लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “नई पीढ़ी की सहभागिता ही विकसित समाज और विकसित भारत की पहचान है। जब युवा वर्ग और बेटियां सामाजिक और विकासात्मक गतिविधियों में आगे बढ़कर भूमिका निभाती हैं, तब समाज प्रगति के नए आयाम स्थापित करता है।जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि “जेवर विधानसभा क्षेत्र आज विकास के स्वर्णिम दौर से गुजर रहा है। क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ-साथ विश्वस्तरीय परियोजनाएं स्थापित हो रही हैं।”जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि *”15 जून से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान सेवाएं प्रारंभ होने जा रही हैं, जो न केवल जेवर और गौतमबुद्ध नगर बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान करेंगी।”जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जेवर क्षेत्र देश के सबसे महत्वपूर्ण विकास केंद्रों में स्थापित हो रहा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क, लॉजिस्टिक एवं औद्योगिक परियोजनाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए नए अवसरों का सृजन करेंगी।”इससे पहले जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने ग्राम के प्राचीन मंदिर परिसर में ग्रामीणों के बीच बैठकर जनसंवाद किया तथा उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को सुना।




