राष्ट्रीय सिविल सेवा परीक्षा एवं प्रांतीय सिविल सेवा परीक्षा में चयनित प्रतिभाओं और राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में विजयी प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
राष्ट्रीय सिविल सेवा परीक्षा एवं प्रांतीय सिविल सेवा परीक्षा में चयनित प्रतिभाओं और राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में विजयी प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

ग्रेटर नोएडा । गुर्जर विद्या सभा, दादरी, जिला गौतमबुद्ध नगर , संचालक” मिहिर भोज शिक्षण संस्थान / कालिज के तत्वाधान में एक विशेष बैठक का आयोजन चौधरी शादी राम सभागार स्थित गुर्जर शहीद भवन में गुर्जर विद्या सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेन्द्र टाइगर एडवोकेट की अध्यक्षता में हुआ l सभा का संचालन गुर्जर विद्या सभा के सचिव एडवोकेट राम शरण नागर ने किया lइस विशेष बैठक में राष्ट्रीय सिविल सेवा परीक्षा एवं प्रांतीय सिविल सेवा परीक्षा में चयनित प्रतिभाओं और राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में विजयी प्रतिभाओं का सम्मान किया गया l प्रांतीय सेवा में कुमारी निकिता पंडित जलालपुर, कुमारी नेहा नागर, कुमारी निधि नागर डेरी डेरी मचछा, कुमारी मानसी बैसोया बरौला, राष्ट्रीय सेवा में चयनित कुमारी मुस्कान बैसोया सादौपुर, कर्मचारी चयन आयोग (संयुक्त स्नातक स्तर) परीक्षा द्वारा आयकर विभाग में चयनित कुमारी मुस्कान भाटी कैमराला, कुमारी नीशू भाटी मायचा, राष्ट्रीय स्तर पर भाला फेंक में बराजं मेडल विजेता कुमारी कनिशका तौंगड झुममन पुराखंदेडा को पुष्प गुच्छ देकर, शोल ओढ़ाकर, पगड़ी सिर पर पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर गुर्जर विद्या सभा के उपाध्यक्ष एडवोकेट श्याम सिंह भाटी, कोषाध्यक्ष डॉ उदयवीर सिंह, वरिष्ठ सदस्यगण बलबीर सिंह आर्य, मास्टर ब्रह्म पाल नागर, वरिष्ठ अधिवक्ता जय प्रकाश नागर,मनवीर नागर, राजेश भाटी प्रधान मेनेजर, एडवोकेट चरण जीत नागर, आजाद प्रधान, राम चन्द्र वर्मा पूर्व एसडीएम, राजपाल सिंह इंजीनियर प्रधानाचार्य आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे l




