GautambudhnagarGreater noida news

रश्मि कुमारी की सफलता से क्षेत्र के युवाओं में नई उम्मीद

रश्मि कुमारी की सफलता से क्षेत्र के युवाओं में नई उम्मीद

ग्रेटर नोएडा ।रबूपुरा की प्रतिभाशाली बेटी रश्मि कुमारी ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्यकर) के पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और अनुशासन का प्रेरणादायक उदाहरण है। रश्मि कुमारी के अपने गृह कस्बा रबूपुरा आगमन पर क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा और भविष्य को लेकर उम्मीद जगी है। उनकी सफलता ने यह साबित किया है कि समर्पण और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने रश्मि कुमारी एवं उनके माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि “रश्मि जैसी बेटियां समाज की असली शक्ति हैं, जो न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करती हैं। उन्होंने रश्मि के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।” जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि “आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। रश्मि कुमारी की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करेगी।”

Related Articles

Back to top button