भारतीय किसान यूनियन भानू के परिवार का हुआ विस्तार, मनीष शर्मा खेडी बने भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला उपाध्यक्ष
भारतीय किसान यूनियन भानू के परिवार का हुआ विस्तार, मनीष शर्मा खेडी बने भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला उपाध्यक्ष
शफी मौहम्मद सैफी
ग्रेटर नोएडा। खेड़ी गांव में संगठन का विस्तार किया गया जिसमें मुनीश शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, सचिन कुमार को जिला सचिव, सैय्यद सादिक को डॉक्टर प्रकोष्ठ का जिला सचिव, प्रिंस शर्मा व निखिल नागर अच्छेजा को तहसील दादरी के तहसील सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई ,सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन में कार्य करने की शपथ ली ।इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजब सिंह कसाना ,प्रदेश महासचिव आनंद दरोगा, प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर अशोक सिंह ,प्रदेश प्रवक्ता मास्टर महकार नागर, जिला अध्यक्ष राजकुमार नागर, नोएडा महानगर अध्यक्ष राजवीर मुखिया, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विजय अग्रवाल ,तहसील अध्यक्ष दादरी भानु प्रकाश, जिला उपाध्यक्ष अमन शर्मा, प्रदेश महासचिव सतीश कसाना, एनसीआर उपाध्यक्ष यशपाल नागर, जितेंद्र सिंह मिलक ,रामेश्वर सिंह ,सोनू अवाना, मुनीम नागर, श्यौराज सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।