GautambudhnagarGreater noida news

प्रधानमंत्री के विचार राष्ट्र निर्माण की दिशा में समाज के हर वर्ग को करते हैं प्रेरित। सैयद एहसान अख़्तर 

प्रधानमंत्री के विचार राष्ट्र निर्माण की दिशा में समाज के हर वर्ग को करते हैं प्रेरित। सैयद एहसान अख़्तर 

ग्रेटर नोएडा।रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 133वां एपिसोड भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के नेता सैयद एहसान अख्तर ने अपने समर्थकों के साथ सुना। कार्यक्रम के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री के संबोधन को युवाओं और आम जनता के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि मन की बात देशवासियों को प्रेरित करने वाला एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने बताया कि इस एपिसोड में प्रधानमंत्री ने परमाणु विज्ञान की उपलब्धियों, पवन ऊर्जा (विंड एनर्जी) में भारत की बढ़ती क्षमता, वैश्विक शांति के लिए भगवान बुद्ध के मार्ग, वैज्ञानिक प्रगति तथा “मैं नहीं, हम” के मूल मंत्र जैसे विषयों पर विचार साझा किए।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार राष्ट्र निर्माण की दिशा में समाज के हर वर्ग को प्रेरित करते हैं और सभी को देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए

Related Articles

Back to top button