GautambudhnagarGreater noida news

क्षत्रिय महासभा वेलफेयर फाउंडेशन (रजिस्टर्ड), गौतमबुद्धनगर के प्रतिनिधिमंडल ने ओमिक्रॉन 2 में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रेटर नोएडा के डीसीपी से की मुलाकात 

क्षत्रिय महासभा वेलफेयर फाउंडेशन (रजिस्टर्ड), गौतमबुद्धनगर के प्रतिनिधिमंडल ने ओमिक्रॉन 2 में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रेटर नोएडा के डीसीपी से की मुलाकात 

ग्रेटर नोएडा । क्षत्रिय महासभा वेलफेयर फाउंडेशन (रजिस्टर्ड), गौतमबुद्धनगर के प्रतिनिधिमंडल द्वारा ग्रेटर नोएडा के डीसीपी डॉ प्रवीन रंजन सिंह, (आईपीएस) जी से मुलाकात कर ओमिक्रॉन 2 में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से अवगत कराया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने एवं चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के उपायों पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके साथ ही 130 मीटर रोड पर स्थित दोनों गोलचक्करों पर बढ़ रही यातायात समस्या, विशेष रूप से वाहनों द्वारा रॉन्ग साइड चलने के कारण दुर्घटनाओं की बढ़ती संभावना के विषय में भी अवगत कराया गया। सेक्टर ओमिक्रॉन 2 क्षेत्र के पास पुलिस सहायता केंद्र स्थापित करने तथा दोनों गोलचक्करों पर ट्रैफिक पुलिस की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया।डीसीपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही सेक्टर में नियमित पुलिस गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष विजेंद्र सिंह रावल ,महासचिव मनीष कुमार कुशवाह, वरिष्ठ सदस्य कुशल पाल सिंह राघव , एस.पी. जादौन एवं अभिषेक सोलंकी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button