स्वाभिमान टीम द्वारा हौंडा इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से कासना में मासिक धर्म पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
स्वाभिमान टीम द्वारा हौंडा इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से कासना में मासिक धर्म पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा । स्वाभिमान टीम द्वारा हौंडा इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से कासना में मासिक धर्म पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों एवं बालिकाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करना एवं स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी प्रदान करना था।कार्यक्रम में लगभग 96 बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान(GIMS) से डॉ. आयशा फ़ातिमा एवं मनोज जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। डॉ. आयशा फ़ातिमा ने मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, पोषण, स्वास्थ्य देखभाल एवं भ्रांतियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए बालिकाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए मासिक धर्म स्वच्छता से जुड़े प्रेरणादायक संदेश प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी बालिकाओं ने जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस आयोजन के माध्यम से किशोरियों को यह संदेश दिया गया कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है तथा इसके दौरान स्वच्छता और सही देखभाल अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




