GautambudhnagarGreater noida news

व्यापारी सुरक्षा फोरम की बैठक संपन्न, व्यापारी एकता पर दिया जोर

व्यापारी सुरक्षा फोरम की बैठक संपन्न, व्यापारी एकता पर दिया जोर

ग्रेटर नोएडा। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की एक बैठक नीलकंठ प्लाजा में आयोजित की गई। बैठक के दौरान व्यापारियों की समस्याओं और ऑनलाइन व्यापार के बढ़ते प्रभाव तथा व्यापारी हितों की सुरक्षा को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक के दौरान व्यापारी समाज से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया। बैठक के दौरान ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष अमित सिंघल के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बैठक के दौरान अमित सिंघल ने कहा कि व्यापारी समाज को अपने अधिकारों और व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए संगठित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन व्यापार छोटे व्यापारियों के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए कहा कि इसकी वजह से स्थानीय व्यापार लगातार प्रभावित हो रहे हैं। बैठक के दौरान व्यापारियों की निजी स्वार्थ छोड़कर व्यापारी हित में कार्य करने और संगठन को मजबूत बनाए जाने का आह्वान किया गया। बैठक के दौरान दीपक गुप्ता, संजय गर्ग, ऋषि अग्रवाल, विजय अग्रवाल, अतुल जैन, अरविंद गर्ग, अजय गर्ग, सुनील बंसल, अशोक अग्रवाल, मुकेश कुलश्रेष्ठ, अमित प्रेमी आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button