पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा डॉ. प्रवीन रंजन सिंह द्वारा एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार एवं एसीपी 3 ग्रेटर नोएडा अरविंद कुमार के साथ विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई फ्लैग मार्च/फुट पेट्रोलिंग
पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा डॉ. प्रवीन रंजन सिंह द्वारा एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार एवं एसीपी 3 ग्रेटर नोएडा अरविंद कुमार के साथ विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई फ्लैग मार्च/फुट पेट्रोलिंग

ग्रेटर नोएडा । पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में आगामी त्यौहार ईद-उल-अज़हा के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित किए जाने हेतु पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा डॉ. प्रवीन रंजन सिंह द्वारा एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार एवं एसीपी 3 ग्रेटर नोएडा अरविंद कुमार के साथ विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च/फुट पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान क्षेत्र में प्रभावी पुलिस उपस्थिति बनाए रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने एवं नियम उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।फ्लैग मार्च/ फुट पेट्रोलिंग के दौरान स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों से संवाद स्थापित कर उन्हें आगामी त्यौहार आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही आमजन को अफवाहों से सतर्क रहने, सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री साझा न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आगामी त्यौहारों के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था पूर्णतः सुदृढ़ बनी रहे।




