एनएसएस दिवस पर विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
एनएसएस दिवस पर विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ग्रेटर नोएडा। आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस उत्साह और सामाजिक सेवा की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामुदायिक सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना रहा।
इस अवसर पर “मैं नहीं, आप” के मूल मंत्र को केंद्र में रखते हुए विद्यार्थियों को समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया गया। “स्वच्छ परिसर, हरित राष्ट्र” थीम के तहत स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एनएसएस स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने अभियान में सक्रिय भागीदारी करते हुए परिसर की स्वच्छता और हरित क्षेत्र बढ़ाने का संदेश दिया।कार्यक्रम का समन्वय डॉ. पी.सी. झा एवं ऋषि मित्तल ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि एनएसएस जैसी गतिविधियों से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, अनुशासन, सहानुभूति और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम का समापन स्वच्छ, हरित और जिम्मेदार समाज के निर्माण में निरंतर योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।




