GautambudhnagarGreater noida news

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में ईपीएफ़ओ द्वारा कर्मचारियों एवं नियोक्ताओं को नई पहलों की जानकारी  

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में ईपीएफ़ओ द्वारा कर्मचारियों एवं नियोक्ताओं को नई पहलों की जानकारी

ग्रेटर नोएडा।यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के अवसर पर इंडिया एक्सपो मार्ट, नॉलेज पार्क-II, ग्रेटर नोएडा में स्थापित कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफ़ओ ) के स्टॉल पर क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-I, ग्रेटर नोएडा, वैभव सिंह एवं क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-I, नोएडा, सुयश पांडेय द्वारा उपस्थित कर्मचारियों, नियोक्ताओं एवं अन्य हितधारकों से संवाद किया गया।इस दौरान अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों एवं नियोक्ताओं को ईपीएफ़ओ की विभिन्न नई पहलों एवं योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। विशेष रूप से एम्प्लॉयीज ’ एनरोलमेंट कैंपेन(ईईसी ) के उद्देश्य, पात्र कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने तथा नियोक्ताओं द्वारा अनुपालन सुनिश्चित करने से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

अधिकारियों द्वारा ईपीएफ़ओ के अंतर्गत वेतन सीमा को ₹25,000 तक किए जाने से संबंधित प्रावधानों के बारे में भी उपस्थित कर्मचारियों एवं नियोक्ताओं को अवगत कराया गया। इस संबंध में पात्र कर्मचारियों के लिए उपलब्ध सामाजिक सुरक्षा लाभों एवं संबंधित प्रावधानों की जानकारी साझा की गई।संवाद के दौरान यूएएन , ऑनलाइन दावे, ईपीएफ़ओ की डिजिटल सेवाओं, नियोक्ता अनुपालन एवं कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर उपस्थित हितधारकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। ईपीएफ़ओ की डिजिटल सेवाओं से संबंधित तकनीकी कठिनाइयों पर भी आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। ईपीएफओ की ऑनलाइन एवं डिजिटल सुविधाओं का अधिकाधिक उपयोग करने के लिए प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया।क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा द्वारा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में 25 से 29 सितंबर 2026 तक सहभागिता की जा रही है। हॉल संख्या 06, स्टॉल संख्या 05/04 में ईपीएफ़ओ की विभिन्न योजनाओं, नई पहलों एवं सेवाओं के संबंध में कर्मचारियों, नियोक्ताओं एवं पेंशनरों को जानकारी एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button