Greater Noida

आखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सचिन अंबावता का जोरदार स्वागत

आखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सचिन अंबावता का जोरदार स्वागत

शफी मौहम्मद सैफी

हापुड़/नोएडा। हापुड़ प्रवास पर भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश ओबीसी मोर्चा के सोशल मीडिया प्रमुख सचिन अंबावता को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर दुष्यंत प्रधान आदि द्वारा फूल मालाएं पहनाकर गर्मजोशी में जोरदार स्वागत किया। सचिन अम्बावता जिन्दाबाद के जोशीले नारे भी लगे। इस मौके पर सचिन अंबावता ने कहा कि समाज ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है वह उसे बखूबी आगे बढ़ाएंगे और समाज को जोड़ने की नीतियों का प्रचार-प्रसार घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे साथ ही युवाओं की रचनात्मक भूमिका को समाज में स्थापित करेंगे। उन्होंने महासभा के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। अंबावता गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य भी रह चुके हैं और वर्तमान में भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश ओबीसी मोर्चा के सोशल मीडिया प्रमुख हैं। इसके साथ ही में जनपद व प्रदेश के अन्य संगठनों में भी पूरी तरह सक्रिय हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद से सचिन अंबावता को समर्थकों द्वारा लगातार शुभकामनाएं देने का दौर जारी है।

Related Articles

Back to top button