GautambudhnagarGreater noida news

1850 परीक्षार्थियों का सेंटर बना दनकौर का श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज,ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के 21 महाविद्यालयों के परीक्षार्थी परीक्षा में हुए सम्मिलित

1850 परीक्षार्थियों का सेंटर बना दनकौर का श्री द्रोणाचार्य पी जी कॉलेज,ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के 21 महाविद्यालयों के परीक्षार्थी परीक्षा में हुए सम्मिलित

ग्रेटर नोएडा । श्री द्रोणाचार्य (पी.जी.) कॉलेज, दनकौर, गौतम बुद्ध नगर में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा आयोजित बी.एड. प्रथम वर्ष एवं यू.जी./पी.जी. (एन.ई.पी.) परीक्षाओं का संचालन पूर्ण अनुशासन, पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था के साथ किया जा रहा है। महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र के रूप में चयनित किया गया है, जहाँ ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के 21 महाविद्यालयों के लगभग 1850 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं।परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। उनकी सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वच्छ वातावरण तथा अनुशासन बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। महाविद्यालय की प्रबंध समिति, प्रशासन, शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण परीक्षा के सफल संचालन हेतु पूर्ण समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।महाविद्यालय प्रशासन का उद्देश्य परीक्षार्थियों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं अनुकूल परीक्षा वातावरण प्रदान करना है, जिससे वे बिना किसी बाधा के अपनी परीक्षा दे सकें। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधन ने सभी परीक्षार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उन्हें ईमानदारी, आत्मविश्वास एवं पूर्ण निष्ठा के साथ परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया तथा परीक्षा की गरिमा, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के महत्व पर बल दिया।महाविद्यालय के प्रबंधक रजनीकांत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, प्राचार्य गिरीश कुमार वत्स तथा उपप्राचार्या डॉ. रश्मि गुप्ता ने परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए परीक्षा के सफल एवं सुचारु संचालन हेतु सभी संबंधित अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।

Related Articles

Back to top button