GautambudhnagarGreater Noida

गलगोटियाज विश्वविद्यालय में शिल्पा शेट्टी, रोहित शेट्टी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, और विवेक ओबेरॉय अपनी “इन्डियन पुलिस फ़ोर्स” नामक वैव सीरीज़ की प्रमोशन के लिये पहुँचे। 

गलगोटियाज विश्वविद्यालय में शिल्पा शेट्टी, रोहित शेट्टी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, और विवेक ओबेरॉय अपनी “इन्डियन पुलिस फ़ोर्स” नामक वैव सीरीज़ की प्रमोशन के लिये पहुँचे।

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। गलगोटियाज विश्वविद्यालय के हज़ारों विद्यार्थियों की अपार भीड़ ने सभी कलाकारों के स्टेज पर पहुँचते ही बहुत ही गर्मजोशी के साथ उनका अभिवादन किया। शिल्पा शैट्टी और अन्य सभी कलाकारों ने सभी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने हमें यहाँ पर इतना प्यार दिया इसके लिये हम आपका ह्रदय से आभार व्यक्त करते हैं। और आपसे विनम्र निवेदन करते हैं कि आने वाली 19 जनवरी 2024 से आप हमारी इस “ इन्डियन पुलिस फ़ोर्स” वेब सीरीज़ को ओटीटी प्लेटफ़ार्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर अवश्य देखें। मंच पर मूवी का ट्रेलर स्क्रीन पर दर्शकों को दिखाया गया। उन्होंने बड़े उत्साह से अपनी अपनी इस वेब सीरीज़ का प्रमोशन किया। यह मूवी हमारे देश के भारतीय पुलिस अधिकारियों की कर्तव्य निष्ठा को नमन करती है। यह वेब सीरीज़ भारतीय पुलिस बल अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर एक आगामी भारतीय हिंदी भाषा की पुलिस प्रक्रियात्मक एक्शन थ्रिलर स्ट्रीमिंग श्रृंखला है। यह श्रृंखला रोहित शेट्टी और सुशांत प्रकाश द्वारा निर्मित और निर्देशित है। रोहित शेट्टी पिक्चर्ज़ और रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले रोहित शेट्टी द्वारा निर्मित है। इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और विवेक ओबेरॉय हैं। यह श्रृंखला शेट्टी के काल्पनिक कॉप यूनिवर्स पर आधारित है।यह वेब सीरीज़ हमारे देश के भारतीय पुलिस अधिकारियों की कर्तव्य निष्ठा को नमन करती है। इस कल्पनात्मक सीरीज़ ने उन भारतीय पुलिस अधिकारियों की निष्ठा और उनकी कर्तव्यपरायणता और देशभक्ति और उनकी शूरवीरता को नमन किया है जो देशभर में अपनी ड्यूटी को निभाने के लिये अपने जीवन को भी खतरे में डाल देते हैं। इसमें दिल्ली पुलिस ऑफिसर कबीर मलिक एक कुटिल प्रतिशोधी, ज़रार, से लड़ते हैं जिसने आतंक का मार्ग चुना है। यह शो एक रोमांचक चेस को खोलता है, न्याय का निरंतर पीछा करते हुए और कर्तव्य की रेखा में किये गये बलिदानों को दर्शाता है।यह हमारे ईमानदार और कर्तव्य निष्ठ पुलिस बल की कर्तव्य परायणता को दर्शाता है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button