GautambudhnagarGreater Noida

भाजपा के वरिष्ठ नेता तेजा गुर्जर ने भी गौतमबुद्धनगर लोकसभा से की दावेदारी, 1991 से भाजपा में 2001 से लगातार संगठन में काम कर रहे हैं तेजा गुर्जर।

भाजपा के वरिष्ठ नेता तेजा गुर्जर ने भी गौतमबुद्धनगर लोकसभा से की दावेदारी, 1991 से भाजपा में 2001 से लगातार संगठन में काम कर रहे हैं तेजा गुर्जर।

शफी मौहम्मद सैफी

ग्रेटर नोएडा। लोकसभा चुनाव की तैयारी में सभी दल जुटे हुए हैं भारतीय जनता पार्टी भी तैयारी में जुटी है और जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित भी किया जा रहे हैं गौतमबुद्धनगर लोकसभा जहां से फिलहाल डॉक्टर महेश शर्मा सांसद हैं यहां पर कई और लोग भी भाजपा से दावेदारी कर रहे हैं जिनमें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और लगातार 2001से संगठन में और 1991 में भाजपा में काम कर रहे मूल रूप से तुगलपुर निवासी तेजा गुर्जर ने भी दावेदारी पेश की है तेजा गुर्जर भाजपा की राजनीति में अपने आप में अलग नाम है वह लगातार पार्टी के कार्यक्रमों में जुटे रहे हैं और विभिन्न पदों पर पदाधिकारी भी रहे हैं अगर पदों की बात की जाए तो वह 2001 में जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा,2005 में विभाग संयोजक गजियाबाद,2006 राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भाजपा किसान मोर्चा,2006 पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा,2007 में प्रदेश मंत्री भाजपा किसान मोर्चा,2013 ब्रज क्षेत्र में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा,2015 मैं दोबारा से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने, तेजा गुर्जर 2016 में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा,2018 में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा,2021 मैं क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश बनाए गए हैं और वर्तमान में भी इसी पद पर विराजमान हैं अब गौतम बुध नगर में स्थानीय प्रत्याशी की मांग उठने लगी है तो कई लोगों ने दावेदारी पेश की है उनमें तेजा गुर्जर का नाम भी अग्रिम पंक्ति में है तेजा गुर्जर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नजदीकी माने जाते हैं और पार्टी के बड़े-बड़े नेता उनके निवास पर और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होते भी हैं हालांकि टिकट का फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा लेकिन दावेदारों में तेजा गुर्जर भी एक पुख्ता नाम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button