महिला उन्नति संस्था की रानी देवी ने नोएडा स्थित आश्रम सेक्टर 26 में बेसहारा बच्चों के साथ मनाया अपने बेटे का जन्मदिन
महिला उन्नति संस्था की रानी देवी ने नोएडा स्थित आश्रम सेक्टर 26 में बेसहारा बच्चों के साथ मनाया अपने बेटे का जन्मदिन
ग्रेटर नोएडा । महिला उन्नति संस्था की ग्रेटर नोएडा वेस्ट प्रभारी रानी देवी ने अपने बेटे का जन्मदिन नोएडा स्थित आश्रम सेक्टर 26 में बेसहारा बच्चों के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को शिक्षा सामग्री, खाने-पीने की चीजें और फल वितरित किए। बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ जन्मदिन मनाया और रानी देवी के बेटे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जिला अध्यक्ष रेनू बाला शर्मा ने भी रानी देवी के बेटे को जन्मदिन की बधाई दी और उनके इस नेक काम की सराहना की। इस मौके पर रेनू बाला शर्मा ने प्रबंधन कमेटी से चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सुझाव भी दिए और बेसहारा बच्चों के लिए अधिक से अधिक सहयोग की बात की।महिला उन्नति संस्था ने सभी से आग्रह किया है कि वे इस तरह के नेक काम में शामिल हों और बेसहारा बच्चों का सहारा बनें। इससे न केवल बच्चों को मदद मिलेगी, बल्कि आप सभी को ईश्वर का आशीर्वाद भी मिलेगा।