GautambudhnagarGreater noida news

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा अपना घर वृद्ध आश्रम में जरूरत का सामान किया समर्पित

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा अपना घर वृद्ध आश्रम में जरूरत का सामान किया समर्पित

हम सामग्री नहीं, सम्मान और अपनत्व समर्पित करने आए हैं; क्योंकि मानव सेवा ही सच्ची प्रभु सेवा है।

ग्रेटर नोएडा । रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा समाज के वंचित एवं बेसहारा वर्ग के प्रति अपनी संवेदनशील प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, दिनांक 08 जून 2026 (सोमवार) को अपना घर आश्रम, सेक्टर-34, नोएडा में निवासरत लगभग 300 प्रभुजी (बेसहारा मातृशक्ति) की सेवा हेतु एक विशेष सेवा प्रकल्प आयोजित किया गया।क्लब के मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया इस अवसर पर आश्रम को 1 वाटर कूलर, 300 यूनिफॉर्म, 100 पीस टूथपेस्ट, 50 लीटर हार्पिक, 10 लीटर डेटॉल, 45 लीटर देसी घी एवं 60 लीटर शुद्ध सरसों का तेल समर्पित किया गया, जिससे वहाँ निवासरत प्रभुजनों की दैनिक आवश्यकताओं, स्वच्छता एवं पोषण संबंधी जरूरतों को सहयोग मिल सके।यह सेवा प्रकल्प केवल सामग्री वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि उन मातृशक्ति स्वरूप प्रभुजनों के प्रति सम्मान, आत्मीयता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की अभिव्यक्ति है, जो जीवन के उत्तरार्ध में स्नेह, सहयोग एवं अपनत्व की अपेक्षा रखते हैं। रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा का सदैव यह प्रयास रहा है कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा, संवेदना एवं सहयोग पहुँचाया जाए तथा जरूरतमंद व्यक्तियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में अपनी सार्थक भूमिका निभाई जाए।कार्यक्रम में क्लब की ओर से रो० सरदार मनजीत सिंह, रो० एम.पी. सिंह, रो० ऋषि के अग्रवाल, रो० अमित गोयल, रो० निखिल गर्ग, रो० रंजीत सिंह एवं रो० सुरेश नेगी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button