GautambudhnagarGreater noida news

श्योराण इंटरनेशनल स्कूल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर स्कूली छात्रों ने रैली व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया धरती बचाओ का संदेश 

श्योराण इंटरनेशनल स्कूल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर स्कूली छात्रों ने रैली व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया धरती बचाओ का संदेश 

ग्रेटर नोएडा ।श्योराण इंटरनेशनल स्कूल में पृथ्वी दिवस मनाया गया। जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों ने रैली प्रदर्शन के माध्यम से विद्यालय के परिसर में पृथ्वी बचाओ का संदेश दिया। रैली का समापन एक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया गया, जिसमें बच्चों ने बड़े जोश और उत्साह के साथ यह बताया कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाओ, प्रदूषण न फैलाओ, कचरा कूड़ेदान में डालो, धीरे-धीरे प्रयासों से धरती को बचाओ। अंत में विद्यालयाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि धरती को हरा-भरा बनाओ, अधिक से अधिक वृक्ष लगाओ।

Related Articles

Back to top button