एनटीपीसी दादरी में दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन, नई स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार
एनटीपीसी दादरी में दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन, नई स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

एनटीपीसी दादरी में 24 अप्रैल 2026 को उज्जीवन अस्पताल में नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री ए.के. मिश्र, मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख (एनटीपीसी दादरी), श्री संजय कुमार, महाप्रबंधक (ओ एंड एम), डॉ. बी.के. बेहेरा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा अन्य वरिष्ठ विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। शिविर में 16 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए, जिनमें 8 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, 5 हैंड-प्रोपेल्ड ट्राइसाइकिल, 1 व्हीलचेयर, 1 सीपी चेयर तथा 1 श्रवण यंत्र शामिल हैं। इस कार्यक्रम के साथ ही उज्जीवन अस्पताल में “मानसी” मानसिक स्वास्थ्य क्लिनिक तथा वातानुकूलित ओपीडी का उद्घाटन भी किया गया। इन सुविधाओं के प्रारंभ होने से मरीजों को अधिक सुलभ, आधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। एनटीपीसी दादरी द्वारा आयोजित यह पहल सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। विशेष रूप से दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और समावेशी विकास की दिशा में यह एक सार्थक प्रयास है, जो समाज के विभिन्न वर्गों तक बेहतर स्वास्थ्य और सहायक सेवाएं पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।




